नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक में बन रहे भव्य राम मंदिर और हाल ही में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा की। कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने अपने सभी कैबिनेट सहयोगियों को फिलहाल अयोध्या राम मंदिर जाने से परहेज करने की सलाह दी।
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने सुझाव दिया कि भारी भीड़ के कारण और प्रोटोकॉल वाले वीआईपी की वजह से जनता परेशान होगी। इस असुविधा को रोकने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को मार्च में अयोध्या की अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए।
इससे पहले राम मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को भी रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि कल और आज की व्यवस्था में सिर्फ इतना ही बदलाव है कि हमने दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए नई कतार प्रणाली लागू की है। हमने अलग-अलग कतारों में सुचारू प्रवेश और निकास सुनिश्चित करने की व्यवस्था की है। स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।
-एजेंसी
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026