अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा है कि इस साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के ओपनिंग समारोह में रूस और बेलारूस के ख़िलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे.
समिति ने इस बारे में कहा, “ये खिलाड़ी निजी तौर पर हिस्सा ले रहे हैं लेकिन उन्हें इस समारोह का अनुभव लेने का मौक़ा दिया जाएगा.”
अब तक रूसी पासपोर्ट के साथ 12 खिलाड़ी और बेलारूस के पासपोर्ट के साथ 7 खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए आवेदन कर चुके हैं.
फरवरी 2022 को रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद इन दोनों देशों के खिलाड़ियों के ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने पर पाबंदी लगाई गई है. हालांकि दोनों मुल्कों को ख़िलाड़ी बतौर न्यूट्रल यानी किसी देश का हिस्सा बिना बने खेलों में हिस्सा ले सकते हैं.
पेरिस ओलंपिक समिति की शर्तों के अनुसार इन खिलाड़ियों को बिना अपने राष्ट्रीय झंडे, राष्ट्रचिन्ह और राष्ट्रगान के हिस्सा लेना होगा.
-एजेंसी
- पीआर जगत में ‘विन पीआर’ का डंका: हिमांशु सेठ को मिला ‘स्ट्रैटेजिक पब्लिक रिलेशंस एक्सलेंस’ अवार्ड - March 1, 2026
- वैश्विक मंच पर भारत की बेटी का सम्मान: सफीना हुसैन ‘टाइम वुमन ऑफ द ईयर 2026’ की सूची में शामिल - March 1, 2026
- आगरा में क्षत्रिय सभा की हुंकार: होली मिलन में पत्रिका विमोचन के साथ UGC ‘काले कानून’ के विरोध का संकल्प - March 1, 2026