लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को यूपी महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया है। नई जिम्मदारी मिलने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। कहा जा रहा है कि, महिला आयोग में उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद से अर्पणा यादव नाराज चल रहीं हैं। उनको मनाने के लिए यूपी सरकार की एक महिला कैबिनेट मंत्री को भी लगाया गया है। हालांकि, अर्पणा यादव ने इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया है।
वहीं, सोशल मीडिया पर उनके सपा में वापसी करने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। अगर ऐसा होता है तो भाजपा को बहुत बड़ा झटका लगेगा। सूत्रों की माने तो सपा के दिग्गज नेता शिवपाल यादव अर्पणा यादव को पार्टी में दोबारा वापसी कराना चाहते हैं। इसको लेकर बातचीत भी हुई है। कहा जा रहा है कि, अर्पणा यादव चाहतीं थीं कि उन्हें कोई अहम पद दिया जाए लेकिन उन्हें महिला आयोग में उपाध्यक्ष का पद दिया गया, जिसके बाद से ही वो नाराज हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो
इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अपर्णा यादव शिवपाल यादव का आशीर्वाद लेने पहुंचीं हैं। फोटो में दिख रहा है कि, अपर्णा यादव इसमें शिवपाल और उनकी पत्नी का पैर छूती नजर आ रही हैं। वहीं, इसको लेकर अब सियासी तापमान भी बढ़ गया है। कहा जा रहा है कि, शिवपाल यादव के जरिये वह एक बार फिर सपा के संपर्क में हैं। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि अपर्णा उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं हैं।
साभार सहित
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026