लखनऊ। बंगाल की खाड़ी के आसपास सक्रिय निम्न दबाव के क्षेत्रफल के कारण यूपी में मानसून फिर से सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश में आने वाले दो दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्की जो कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 48 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 20 जिले ऐसे हैं जहां भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अमरोहा, बिजनौर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, अयोध्या, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, संत रविदास नगर मिर्जापुर वाराणसी, आजमगढ़, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, सोनभद्र तथा आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है।
आगरा में टूटा बारिश का 85 साल पुराना रिकार्ड ,24 घंटे में रिकॉर्ड 124 मिमी बारिश
आगरा में बुधवार को हुई बारिश ने 85 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। 24 घंटे में रिकॉर्ड 124 मिमी बारिश हुई। बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव के साथ ही मंटोला नाला उफान मार गया जिसमें एक युवक बह गया। उसका अभी तक पता नहीं चला है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में गुरुवार को भी तेज बारिश होगी। इसका अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से आसमान में काले काले बादल छाए हुए हैं। आज भी आगरा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
साभार सहित
- यूपी में बाढ़ और जलभराव पर गरमाई सियासत: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- “जब पानी में डूब गया है दीप तो दीया क्या जलाए कोई” - September 18, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026
- आगरा में महागणपति का अलौकिक शृंगार: गुलाबी वस्त्रों और स्वर्ण आभूषणों में सजे भगवान श्री वरद वल्लभा, लाल पुष्पों से सजा भव्य फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र - September 18, 2026