मुंबई (अनिल बेदाग) : चर्चित रियलिटी शो ‘राइज़ एंड फॉल’ इस हफ़्ते खूब सुर्खियाँ बटोर रहा है। शो में वर्कर्स और रूलर्स टीमों के बीच बढ़ती खींचतान ने माहौल को और भी गर्म कर दिया। इसी दौरान कॉमेडियन किकू शारदा ने अरबाज पटेल पर टिप्पणी करते हुए कहा, “बस लड़ने आया है।” यह जुमला तुरंत चर्चा का विषय बन गया, चाहे शो के सेट पर हो या दर्शकों के बीच।
कई लोगों का मानना है कि किकू का यह तंज सिर्फ़ खेल की भावना से नहीं था, बल्कि इसमें अर्बाज़ को नीचा दिखाने का प्रयास भी झलक रहा था। इंडस्ट्री में लंबे समय से मौजूद होने के कारण किकू का रवैया ऐसा लगा मानो वे नए कलाकारों को पीछे रखने की कोशिश कर रहे हों।
दिलचस्प यह है कि यह ताना उस वक्त कसा गया, जब अर्बाज़ अपनी साफ़गोई और निडर अंदाज़ में अपनी राय रख रहे थे। उनकी बातों को सराहने के बजाय किकू ने पलटवार किया, जिसने उनकी असुरक्षा और हिचकिचाहट को उजागर कर दिया।
इसके उलट, शो के ही कंटेस्टेंट पवन सिंह और धनश्री ने पत्रकार नयनदीप रक्षित से बातचीत में अर्बाज़ की खुलकर तारीफ़ की। उन्होंने उन्हें “असली जेंटलमैन” करार दिया और कहा कि तमाम हंगामों के बीच भी अर्बाज़ बेहद विनम्र और ज़मीन से जुड़े इंसान हैं। उनके ये शब्द इस हफ़्ते की बहसों में खास मायने रखते हैं।
जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्रतिभागियों के बीच की इक्वेशन अहंकार, इनसिक्योरिटी और सच्ची दोस्ती का चेहरा दिखा रही है। और साफ़ है कि जहाँ कुछ लोग तानों पर टिके हैं, वहीं अर्बाज़ पटेल जैसे कलाकार अपनी ईमानदारी और सादगी से दिल जीत रहे हैं।
-up18News
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026