जापान में आए भूकंप में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है. इस भूकंप के दौरान भारतीय फ़िल्म अभिनेता जूनियर एनटीआर भी जापान में थे. जूनियर एनटीआर अब भारत लौट चुके हैं. इस बारे में जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी.
जूनियर एनटीआर ने कहा, ”आज जापान से घर लौट आया हूं. भूकंप से स्तब्ध हूं. बीते पूरे हफ्ते जापान में ही था. मेरी संवेदनाएं भूकंप से प्रभावित लोगों के साथ हैं. उम्मीद करता हूं कि लोग जल्दी ठीक हों. मज़बूत बने रहना, जापान.”
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर ने जापान में साल 2022 में अच्छी ख़ासी कमाई की थी.
फिल्म ने जापान के बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ से ज़्यादा कमाए थे. इस फ़िल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा राम चरण भी थे.
Compiled: up18 News
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026