शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की पठान को लेकर 7 राज्यों में विरोध शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान बिहार, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में प्रदर्शन हो रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित 5 लोगों पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
छत्तीसगढ़ में शिवसैनिकों ने फिल्म से बेशरम रंग गाना हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसा नहीं किया गया तो छत्तीसगढ़ में फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे। यूपी के मथुरा में हिंदू महासभा फिल्म का विरोध कर रही है। उसका कहना है कि वे इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगी।
क्यों हो रहा है विवाद?
पठान के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है। विरोध करने वालों का कहना है कि भगवा रंग हिंदू धर्म का प्रतीक है और दीपिका इस रंग के कपड़े पहन कर बेशरम रंग के बोल वाले गाने पर डांस कर रही हैं जो कि काफी आपत्तिजनक है। भगवा जैसे पवित्र रंग का प्रयोग बिकिनी के लिए करना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ‘प्राइवेट ईसीजी’ का खेल: वार्ड में 300 रुपये की वसूली का वीडियो वायरल, प्राचार्य ने गठित की जांच कमेटी - July 29, 2026
- डिंपल यादव का सरकार पर तंज: कहा- सांसदों पर दबाव बनाने वाली सरकार युवाओं के हौसले के आगे बेबस - July 29, 2026
- सरकार किसी को भी मंत्री बना सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को नया शिक्षा मंत्री बनाया जो रेप आरोपी के समर्थन खड़े थे: राहुल गांधी - July 28, 2026