यूपी के महाराजगंज में अमरमणि त्रिपाठी की चल-अचल संपत्ति की कुर्की हो रही है। पुलिस बल के साथ एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्य के साथ कोतवाली बस्ती के इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव मौजूद हैं।
एमपी एमएलए कोर्ट के आदेश पर कुर्की हो रही है। कार्रवाई के चलते नौतनवा कस्बे में स्थित अमरमणि त्रिपाठी का आवास पुलिस छावनी तब्दील हो गया है।
बता दें कि पूर्व मंत्री के खिलाफ यह कार्रवाई बस्ती में व्यापारी के बेटे अपहरण मामले में फरार होने के चलते की गई है। अमरमणि को अदालत में सरेंडर होना था। अमरमणि सरेंडर नहीं हुए, जिसके चलते उनकी संपत्ति कुर्क की जा रही है।
यह है मामला
छह दिसंबर 2001 को व्यापारी धर्मराज मद्धेशिया के बेटे राहुल का अपहरण हो गया था। इस मामले में कोतवाली थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में अमरमणि समेत नौ लोगों को आरोपी बनाया था।
आरोप है कि लखनऊ के जिस मकान से अपहृत बालक मिला था, वह तत्कालीन मंत्री अमरमणि का था। अमरमणि के खिलाफ 24 अक्तूबर 2011 से गैर जमानती वारंट जारी है।
-एजेंसी
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026