बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर NDA के सीट बँटवारे में एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि वे आज भी एक बड़े नेता हैं.
पारस ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ”व्यक्तिगत रूप से मेरे साथ नाइंसाफ़ी हुई है. इसके लिए मैं भारत सरकार के मंत्री पद से इस्तीफ़ा देता हूँ.
उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी आज भी एक बड़े नेता हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मेरे साथ नाइंसाफ़ी हुई. इसके लिए मैं भारत सरकार के मंत्री पद से इस्तीफ़ा देता हूं.”
हालांकि अभी ये तय नहीं है कि पारस का अगला क़दम क्या होगा. इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने अब से कुछ देर पहले कहा कि पशुपति कुमार पारस को इंतज़ार करना चाहिए. उन्होंने दावा किया है कि एनडीए उनका सम्मान बरक़रार रखेगी.
वहीं आरजेडी के नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि पारस को ग़लतफ़हमी थी कि वे रामविलास पासवान के उत्तराधिकारी हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि उत्तराधिकारी बेटा होता है, भाई नहीं. हालांकि उन्होंने पारस के आरजेडी में शामिल किए जाने की उम्मीद पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.
सोमवार को बिहार की सीटों का पार्टी के लिहाज से बंटवारा कर दिया गया. सभी 40 सीटों में से बीजेपी को 17 सीट, जेडीयू को 16 सीट, पांच सीट चिराग पासवान वाली लोजपा को और एक एक सीट उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टी को दिया गया.
-एजेंसी
- Agra News: शादी समारोह के दौरान फरीदाबाद से आए मेहमान की चेन चोरी, मांगलिक कार्यक्रमों के बीच मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी - October 17, 2026
- Agra News: ‘मिशन शक्ति’ से टूटी दो साल की खामोशी; शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - October 17, 2026
- दीपावली से पहले यूपी के मिड-डे मील रसोइयों को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मानदेय में की 1000 रुपये की बढ़ोतरी - October 17, 2026