झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी, शिबू सोरेन की बड़ी बहू और झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सीता सोरेन ने पार्टी और परिवार छोड़ने का एलान किया है.
उन्होंने जेएमएम के संस्थापक और अध्यक्ष शिबू सोरेन के नाम पत्र लिखकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.
जेएमएम की केंद्रीय महासचिव रहीं सीता सोरेन पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन के दिवंगत बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी थीं.
अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि पति दुर्गा सोरेन के 2009 में निधन से ही उनकी उपेक्षा की जा रही थी. इसका आरोप उन्होंने पार्टी और परिवार के सदस्यों पर लगाया है. उन्होंने कहा है कि उन्हें उम्मीद थी कि समय के साथ हालात सुधरेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
सीता सोरेन ने कहा है कि उनके ससुर शिबू सोरेन ने परिवार को एकजुट रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनका प्रयास नाकाम रहा. उन्होंने अपने ख़िलाफ़ साज़िश किए जाने का आरोप लगाया है, जिससे वे दुखी हैं.
-एजेंसी
- श्री रामलीला महोत्सव: “रणभूमि में तीरों की बौछार और शस्त्रों की टंकार, हनुमान जी के संजीवनी लाते ही गूंज उठी ‘जय श्रीराम’ की जयकार” - October 17, 2026
- आगरा में खेरिया मोड़ ROB मरम्मत के चलते तीन महीने के लिए बंद: वैकल्पिक मार्ग पर भारी जाम से जनता बेहाल, 5 मिनट का सफर हुआ 2 घंटे का - October 17, 2026
- सीतापुर में सनसनीखेज वारदात: बहू को बचाने पहुंची 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की भतीजे ने कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार - October 17, 2026