आगरा। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेता गोरेलाल जाटव को पार्टी से निष्कासित कर दिया। गोरेलाल जाटव पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
फिरोजाबाद के वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. ज्ञान सिंह को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस बारे में बसपा जिलाध्यक्ष विमल वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है। वर्मा का कहना है कि गोरेलाल जाटव लगातार पार्टी की विचारधारा के खिलाफ काम कर रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
बसपा जिलाध्यक्ष विमल वर्मा द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि बसपा की जिला यूनिट द्वारा आगरा मंडल प्रभारी गोरे लाल जाटव को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में बने रहे।
बता दें कि गोरेलाल जाटव बसपा के बड़े नेता रहे हैं। वे मंडल कोऑर्डिनेटर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे, और बसपा सरकार में एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पिछले पांच वर्षों से वे आगरा मंडल में पार्टी की कमान संभाल रहे थे।
- 30 लाख दीयों की रोशनी से नहाई रामनगरी: सरयू के 56 घाटों पर उतरा उजाले का समंदर, उपराष्ट्रपति और सीएम योगी रहे मौजूद - November 8, 2026
- अयोध्या रामपथ पर जीवंत हुआ त्रेतायुग: 10वें दीपोत्सव की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों की गूंज से गूंज उठा धाम - November 8, 2026
- “मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति…”: अयोध्या के संतों ने की सीएम के विकास कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना - November 8, 2026