Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. वाटर वर्क्स चौराहा स्थित अग्रवन में नेशनल चैम्बर द्वारा होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया गया। होली मिलन समारोह में लगभग 800 सदस्यों द्वारा भाग लिया गया। एक-दूसरे से मिलकर होली की बधाईयां प्रेषित की। सांसद नवीन जैन, मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राजकुमार चाहर, रामजीलाल सुमन, डॉ. आरएस पारीक का सम्मान किया गया।
चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि हम आगरावासियों के लिए यह बहुत बड़ी प्रसन्नता की बात है कि आगरा के होम्योपेथिक डॉ. आर. एस. पारीक जी को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया है। इससे आगरा के मान सम्मान में वृद्धि हुई है। श्री नवीन जैन और रामजीलाल सुमन जी राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि दो सांसद निर्वाचित होने से आगरा की राजनीति को बल मिला है। आगरावासी उत्साहित हैं। नेशनल चैम्बर ने आज ऐसी शख्सियत को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित किया है। आशा है कि आगरा के विकास में अब पंख लगेंगे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री (भारत सरकार) प्रो. एस. पी. सिंह बघेल एवं सांसद राजकुमार चाहर जी को भी सम्मानित किया गया। सभी ने चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल के कार्यकाल की सराहना की। चैम्बर द्वारा इस वर्ष आगरा के उद्योग व्यापार और शहर के विकास में काफी कार्य किये है। चैम्बर को नवीन कीर्तिमान दिलाया है।

सत्र के दौरान सदस्यों द्वारा चैम्बर की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अध्यक्ष के विशेष योगदान के लिए चैम्बर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। जो इस प्रकार हैं:-चंद्र मोहन खंडेलवाल, सीए प्रार्थना जालान, राजेश अग्रवाल प्राचीन पेठा, राहुल जैन, अनूप गोयल, रितेश गोयल, उत्कर्ष अग्रवाल एवं डॉ. उदय अग्रवाल, शिशिर भगत, संजय अरोरा, दीपक माहेश्वरी ।
इस अवसर पर प्रधान आय कर आयुक्त, आगरा श्री एसएनए नजमी, डॉ. डीसी गोयल, सुधांशु कक्कड़, जोनल हेड पीएनबी, बीके यादव उप निदेशक एमएसएमई, पंकज गर्ग पार्षद कमला नगर, फायर अफसर सोमदत्त सोनकर, आगरा विकास मंच के सुशील जैन, मदन गर्ग, उपदेश, रामलीला समिति के महामंत्री राजीव, रावी इवेंट के मनीष अग्रवाल, पीएनबी के एजीएम पंकज कुमार, अग्रवन के अध्यक्ष कौशल किशोर सिंघल, पत्रकार अम्बुज उपाध्याय, संजय तिवारी, आदर्श नंदन गुप्ता, डीके चौधरी, वेद प्रकाश शर्मा आदि का भी सम्मान किया गया।
फायर ऑफिसर ने सुरक्षा एवं सुरक्षा से उद्योग व्यापार को मिलने वाले लाभों की संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा किया गया। होली मिलन समारोह बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश गोयल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल एवं अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेश जिंदल, तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल गुप्ता, निर्वाचित उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग एवं मनोज कुमार गुप्ता, निर्वाचित कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, आयोजन समिति के संयोजक अमर मित्तल, पूर्व अध्यक्ष सीता राम अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल, अनिल वर्मा एडवोकेट, महेंद्र कुमार सिंघल, मनीष अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल,प्रमोद कुमार अग्रवाल, श्रीकिशन गोयल, शलभ शर्मा, नीरज अग्रवाल, अशोक गोयल, यतीन्द्र गर्ग तथा पूर्व अध्यक्ष केके पालीवाल, अमरनाथ कौशल, प्रदीप वार्ष्णेय, प्रमोद अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, तथा सदस्य अनूप गोयल, दिनेश कुमार जैन, मयंक मित्तल, सचिन सारस्वत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
- केंद्र सरकार से वादा पूरा करने की मांग: केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण के लिए आगरा में महासभा का बड़ा ऐलान, होगा चरणबद्ध आंदोलन - September 19, 2026
- आगरा के होटल हेवन एंड नाइट क्लब में मची भगदड़: पार्टी के दौरान किचन में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा - September 19, 2026
- आगरा के पिनाहट में दहशत: खेत पर चारा लेने जा रही 65 वर्षीय वृद्ध महिला पर जंगली जानवर ने किया हमला, हालत गंभीर - September 19, 2026