आगरा: ताजमहल परिसर में एक ही दिन में दो सांप निकलने से पर्यटकों में दहशत फैल गई। बुधवार दोपहर को ताजमहल के गार्डन में सांप देखा गया। इसके बाद देर शाम को पश्चिमी गेट के पास भी एक सांप दिखाई दिया।
ताजमहल परिसर में दोपहर को पर्यटक घूम रहे थे तभी बगीचे में उन्हें सांप तेजी से दौड़ता नजर आया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। सांप को देखकर दहशत में आए पर्यटक दूर हट गए। कुछ ही देर बाद सांप सुरक्षित स्थान पर जाकर कहीं छिप गया।
शाम को करीब छह बजे पश्चिमी गेट पर दुकानदारों को भी एक सांप नजर आया। वहां से गुजर पर्यटकों की भी इस पर नजर पड़ी तो वे डर गए। सड़क से गुजर रहे लोग कुछ देर बाद के लिए सांप के रास्ता बदलने के इंतजार करने लगे। सांप फुटपाथ के किनारे रेंगता हुए आगे घास-फूस में जाकर छिप गया।
एएसआई द्वारा इन मामलों की शिकायत किए जाने की जानकारी नहीं मिली। ताजमहल और उसके आसपास हरियाली अधिक होने से सांप यहां आकर छिप जाते हैं।
वाइल्ड लाइफ एसओएस के सीईओ कार्तिक नारायण का कहना है कि इस तरह की स्थितियां जंगल में कटाव और शहरीकरण के कारण उत्पन्न होती हैं। सांप एक्टोथर्मिक होते हैं। वह अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए बाहरी स्त्रोत का उपयोग करते हैं। इसलिए, गर्मी के दिनों में, वे ठंडे स्थानों की तलाश में बाहर निकलते हैं।
बारिश में भी सांप अक्सर भटकते रहते हैं। बिलों में पानी भर जाने के कारण सांप सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लेने को मजबूर हो जाते हैं। कई बार जंगल से बाहर निकलकर शहरी आवासों में प्रवेश कर जाते हैं।
- आगरा में इंसानियत शर्मसार: नाबालिग को पिज़्ज़ा खिलाने के बहाने होटल ले गया दरिंदा, किया दुष्कर्म; सिकंदरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - March 31, 2026
- आगरा में इंसानियत शर्मसार: नाबालिग को पिज़्ज़ा खिलाने के बहाने होटल ले गया दरिंदा, किया दुष्कर्म; सिकंदरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - March 31, 2026
- आगरा पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2 किलो चरस के साथ शातिर तस्कर दबोचा - March 31, 2026