यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान की पाकिस्तानी लड़कियों ने तारीफ की है। पाकिस्तान की लड़कियों का कहना है कि वो घर से बाहर निकलती हैं तो कई तरह की फब्तियां सुनने को मिलती हैं। कोई माशाअल्लाह कहता है तो कोई दूसरी तरह से फब्ती कसता है। महिलाओं को बिरयानी की प्लेट और मिठाई कहते हुए पर्दे में रहने को कहा जाता है। इसके उलट भारत में महिलाएं ज्यादा आसानी से बाहर घूमती हैं , नौकरी करती हैं और सियासत भी खुलकर करती हैं। इसकी एक बड़ी वजह ये है कि वहां मनचलों से सख्ती से निपटा जाता है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ की तरह ही पाकिस्तान में भी लड़कियां छेड़ने वालों से निपटने के लिए मजबूत लीडर की जरूरत है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक बयान देते हुए कहा कि उनकी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला के साथ छेड़छाड़ करेगा तो पुलिस उसे अगले ही चौराहे पर पकड़ लेगी और समझो उसका राम नाम सत्य हो जाएगा यानी उसको मार दिया जाएगा।
योगी आदित्यनाथ का ये बयान भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी चर्चा में है। पाकिस्तान के कुछ यूट्यूबर्स ने वहां की महिलाओं से योगी आदित्यनाथ से बात की तो ज्यादातर इस पक्ष में दिखीं कि छेड़छाड़ करने वालों से सख्ती से ही निपटा जाना चाहिए।
पाक चुनाव में भी मुद्दा बनेगा योगी का बयान?
योगी आदित्यनाथ के बयान की चर्चा पाकिस्तान में ऐसे समय हो रही है, जब देश में चुनाव हो रहे हैं। पाकिस्तान में 8 फरवरी को नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव में मुख्य रूप से नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएलएन, बिलावल भुट्टो की पीपीपी और इमरान खान की पीटीआई के बीच मुकाबला माना जा रहा है।
इनके अलावा कोई छोटे दल भी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनावों में ज्यादातर दलों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई वादे किए हैं। इस सबके बीच योगी आदित्यनाथ के इस बयान की भी चुनावों मे चर्चा हो रही है। महिला सुरक्षा को लेकर लड़कियां मुखरता से अपनी बात रख रही हैं।
लड़कियों ने खुलकर कहा है कि पाकिस्तान में भी महिलाओं को बराबर के हक मिलने चाहिए। साथ ही लड़कियों को घर के बाहर एक सुरक्षित माहौल भी मिलना चाहिए ताकि वो आसानी से काम पर जा सकें।
-एजेंसी
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026