पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने चुनावों में धांधली रोकने के लिए देश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से मतदान कराने की वकालत की है.
सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो और एक्स पर किए एक ट्वीट में इमरान ख़ान ने कहा, “अगर पाकिस्तान में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन होती, तो चुनाव में धांधली का मामला एक घंटे में हल हो जाता.”
पाकिस्तान तहरीक़-ए-इंसाफ़ के संस्थापक इमरान ख़ान का यह बयान शनिवार को रावलपिंडी की अदियाला जेल में पत्रकारों से हुई उनकी बातचीत के दौरान आया.
इस बातचीत के दौरान उन्होंने आम चुनावों में धांधली होने और सब कुछ पहले से फिक्स होने का आरोप लगाया है.
इमरान ख़ान ने ‘जनादेश की चोरी करने’ और देशद्रोह करने का आरोप भी लगाया है.
उन्होंने एलान किया है कि चुनाव में हुई धांधली के सबूतों के साथ वे अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.
उन्होंने दावा किया कि इस समय देश एक ओर खड़ा है, जबकि सत्ता प्रतिष्ठान और कुछ दल दूसरी ओर खड़े हैं.
-एजेंसी
- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामला: पूर्व महासचिव चंपत राय ने जारी किया 9 पन्नों का बयान, नृपेंद्र मिश्रा को लेकर किए बड़े दावे - August 20, 2026
- यूपी संस्कृत बोर्ड 12वीं के टॉपर रजनीश यादव की डिग्रियां और सम्मान हुआ निरस्त, शैक्षिक अभिलेख फर्जी मिलने और जन्मतिथि में फेरबदल का मामला, CM योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस - August 20, 2026
- यूपी संस्कृत बोर्ड 12वीं के टॉपर रजनीश यादव की डिग्रियां और सम्मान हुआ निरस्त, शैक्षिक अभिलेख फर्जी मिलने और जन्मतिथि में फेरबदल का मामला, CM योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस - August 20, 2026