इसराइल के विदेश मंत्री येर लैपिड ने तुर्की की यात्रा करने वाले इसराइली नागरिकों से जल्द से जल्द तुर्की छोड़ने की सलाह दी है. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार इसराइल के विदेश मंत्री ने कहा है कि ये सलाह ईरान की तरफ़ से किसी भी संभावित हमले के “ख़तरे” की वजह से दी गई है.
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने एक इसराइली सुरक्षा अधिकारी के हवाले से कहा है कि तुर्की ने इस कार्रवाई में शामिल होने के संदेह में रिवॉल्युशनरी कोर के कई सदस्यों को गिरफ़्तार किया है, लेकिन सुरक्षा अधिकारी ने ज़्यादा डिटेल नहीं दी है. इसराइल के विदेश मंत्री ने तुर्की सरकार के समर्थन के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया है.
न्यूज़ एजेंसी एएफ़पी के अनुसार येर लैपिड ने अपने नागरिकों से कहा है कि अगर आप इस समय इस्तांबुल में हैं तो जल्द से जल्द इसराइल वापस लौट आएं और अगर आप इस्तांबुल जाने की योजना बना रहे हैं तो इसे रद्द कर दें.
-एजेंसियां
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026