उत्तर प्रदेश के जालौन में महिला सिपाही ने कॉस्टेबल पर रेप करने का आरोप लगाया है। मामले में महिला सिपाही की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी कॉस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई भी शुरु कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला जालौन के नंदीगांव थाने का बताया जा रहा है। यहां तैनात कॉस्टेबल कर्मवीर सिंह पर आरोप है कि उसने महिला सिपाही के साथ कई बार रेप किया। इतना ही नहीं जब महिला ने इसकी शिकायत करने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस बीच कॉस्टेबल का ट्रांसर्फर होने के बाद महिला ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की।
पीड़ित महिला सिपाही का आरोप है कि उसके साथ नंदीगांव थाने में तैनात सिपाही कर्मवीर ने एक नहीं बल्कि कई बार रेप किया। आरोपी कॉस्टेबल वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात है। महिला सिपाही की शिकायत पर नंदी गांव थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
वहीं इस मामले में जालौन के पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि जजालौन के नंदीगांव थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने रेप की शिकायत दर्ज कराई गई है।
-एजेंसी
- आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में 26 अक्टूबर को भव्य धार्मिक आयोजन: नवीन संत भवन शिलान्यास और क्षमावाणी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर - October 24, 2026
- पीएम मोदी की तस्वीर पर कथित टोना-टोटका का वीडियो वायरल, मऊ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस - October 24, 2026
- आगरा में डॉक्टर के क्लीनिक पर लूट का खुलासा, बिना नंबर प्लेट की थार के साथ मथुरा के पांच बदमाश गिरफ्तार - October 24, 2026