पाकिस्तान में फ़िल्म निर्माता सईम सदीक़ की बहु-चर्चित फ़िल्म ‘जॉयलैंड’ में कथित तौर पर ‘अति आपत्तिजनक सामग्री’होने के कारण बैन कर दिया गया है. ये बैन तब लगा है जब कुछ महीने पहले ही फ़िल्म को रिलीज़ करने का सर्टिफ़िकेट दिया जा चुका था.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ जॉयलैंड पाकिस्तान की ओर से ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री के तौर पर भी भेजी गई है.
इस फ़िल्म को 17 अगस्त को सर्टिफ़िकेट बोर्ड ने हरी झंडी दी थी. हालांकि हाल ही में इसके कंटेंट को लेकर आपत्ति जताई जाने लगी.
कहा जा रहा है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय देश के रूढ़िवादी तत्वों की ओर से आ रही प्रतिक्रिया से बचने के लिए फिल्म पर बैन लगा दिया.
एक नवंबर को मंत्रालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया कि फिल्म देश के ‘सामाजिक मूल्यों और नैतिक मानकों पर’ खरी नहीं उतरती है.
अधिसूचना के अनुसार “लिखित शिकायतें मिली हैं कि फिल्म में अत्यधिक आपत्तिजनक सामग्री है जो हमारे सामाजिक मूल्यों और नैतिक मानकों के अनुरूप नहीं है और मोशन पिक्चर अध्यादेश 1979 की धारा 9 में निर्धारित ‘शालीनता और नैतिकता’ के मानदंडों के प्रतिकूल है.”
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026