सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अपने नए प्रोजेक्ट ‘द मिर्जा मलिक शो’ की घोषणा कर दी है। यह सब-कुछ तब हुआ, जब इंटरनेशनल मीडिया में इस पावर कपल के तलाक की खबरें आम हैं। यह शो जल्द ही पाकिस्तानी स्ट्रीमिंग सर्विस उर्दू फ्लिक्स पर दिखाया जाएगा। उर्दू फ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी।
पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के मुताबिक शोएब और सानिया के बीच सब-कुछ खत्म हो चुका है। दोनों अपने रिश्ते को खत्म करने के लिए कुछ कानूनी प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। इस जोड़े ने 2010 में शादी की और 2018 में इनके बेटे इजहान का जन्म हुआ। एक हफ्ते पहले उसका जन्मदिन मनाया गया था। शोएब मलिक का नाम आयशा उमर नाम की पाकिस्तानी मॉडल के साथ भी जोड़ा जा रहा है।
शोएब मलिक और आयशा ने 2017 में एक हॉट फोटोशूट कराया था। स्विमिंग पूल में हॉट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया में आते ही बवाल मच गया था। कहा जा रहा है कि इसी एक्ट्रेस से नजदीकियों की वजह से सानिया और शोएब का तलाक हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयशा उमर के लिए ही शोएब ने सानिया को धोखा दिया था। तभी से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई।
दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट और कैप्शन से पता चलता है कि कुछ गड़बड़ तो है। सानिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘वे क्षण जिसमें मैं सबसे कठिन दिनों से गुजर रही हूं। हालांकि ये जोड़ी इजहान का बर्थडे सेलिब्रेट करने आई थी।’ मलिक ने जहां इस अवसर की तस्वीरें साझा कीं, वहीं सानिया ने नहीं। बहरहाल, दोनों के बीच सब-कुछ ठीक हो या न हो फैंस ‘द मिर्जा मलिक शो’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
- आगरा में लायंस क्लब प्रयास की अनूठी पहल: दयालबाग की ‘एक पहल पाठशाला’ में 500 बच्चों को बांटी गई यूनिफॉर्म, डेढ़ लाख की मदद - August 14, 2026
- लखनऊ में जमीन के लालच में मानवता शर्मसार: मृत पिता के शव से बेटे ने सादे कागज पर लगवाए अंगूठे के निशान, वीडियो वायरल - August 14, 2026
- पर्यावरण संरक्षण के साथ पार्क के सौंदर्यीकरण का संकल्प: लॉयंस क्लब आकाश द्वारा कमला नगर में चलाया गया वृहद पौधारोपण अभियान - August 14, 2026