मुंबई (अनिल बेदाग) : साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘सिकंदर’, जिसे ए.आर. मुरुगाडोस ने डायरेक्ट किया है और सलमान ख़ान इसमें मुख्य भूमिका में हैं, ने दर्शकों में उत्साह का माहौल बना दिया है। इस मेगा प्रोजेक्ट ने अपनी घोषणा के बाद से ही सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। अब, साजिद नाडियाडवाला ने सलमान ख़ान के फैंस के लिए एक खास तोहफा दिया है। जी हां! सलमान के जन्मदिन के मौके पर यानी 27 दिसंबर 2024 को फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया जाएगा।
आखिरकार, दर्शकों को मच अवेटेड ‘सिकंदर’ की पहली झलक देखने मिलेगी, क्योंकि प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने टीज़र की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। यह 27 दिसंबर 2024 को रिलीज़ होगा और सलमान ख़ान के फैंस के लिए एक खास जन्मदिन तोहफा साबित होगा। सलमान ख़ान, जो बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, के पास एक बड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनके बड़े पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
सलमान ख़ान की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ का टीज़र उनके जन्मदिन पर रिलीज़ होने वाला है, जो उनके फैंस के लिए एक शानदार सेलिब्रेशन होगा। इस घोषणा ने उत्साह को और बढ़ा दिया है, क्योंकि अब सभी इस खास मौके पर ‘सिकंदर’ की झलक देखने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हैं।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा प्रोड्यूस, एआर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टर “सिकंदर” में सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल्स में हैं। यह एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देने की गारंटी देती है, जो ईद 2025 के वीकेंड के मौके पर रिलीज के लिए तैयार है।
-up18News
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026