एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर पलटवार किया है.
ओवैसी ने कहा, ”इनके एक मंत्री ने हैदराबाद में आकर कहा कि औरंगज़ेब से ओवैसी का संबंध है. इनके मंत्री ने दिल्ली में कहा था देश के गद्दारों को गोली मारो…”
”औरंगज़ेब से मुझे क्या लेना देना. बाबर से मुझे क्या लेना देना. बादशाहों से मुझे क्या लेना देना.”
ओवैसी ने कहा, ”यह मुल्क किसी का है. सबसे पहले यहां कौन आए आदिवासी लोग. फिर द्रविड़ियन. अपर कास्ट के जो लोग हैं वो आर्यन हैं, वो कहां से आए? ईरान से आए, अब जो मौजूदा रूस है वहां से आए.”
”यह द्रविड़ियन और आदिवासियों का देश है. आप कहां से आए हैं. आज़ादी की लड़ाई में भी आरएसएस का कोई योगदान नहीं है.”
बुधवार को अनुराग ठाकुर बीजेपी उम्मीदवार का प्रचार करने के लिए हैदराबाद पहुंचे थे.
अनुराग ठाकुर ने ओवैसी को निशाने पर लेते हुए कहा था कि आपने धर्म के नाम पर नफरत फैलाई है.
अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा था कि राहुल गांधी और ओवैसी ओवैसी ‘औरंगज़ेब यूनिवर्सिटी’ से पढ़ें हैं.
-एजेंसी
- नोएडा मजदूर विरोध प्रदर्शन के 5 महीने बाद भी जेल में कई युवा: 20-29 साल के युवाओं की जिंदगी थमी, परिवारों पर बढ़ता भारी कर्ज! - October 5, 2026
- पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास के लिए सामाजिक उद्यमी नीतू जोशी सम्मानित: जयपुर में मिला प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार’ - October 5, 2026
- प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन की अनूठी पहल: महाराष्ट्र में ‘महा r-PET अभियान’ का विस्तार, अब पुरानी बोतलों से बनेंगी उपयोगी वस्तुएं - October 5, 2026