आगरा: बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से ताजगंज के व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर आई तो पर्यटकों के लिए भी एक अच्छा आदेश जारी हो गया है। चांदनी रात में ताज़ का दीदार करने वाले पर्यटकों के लिए सुप्रीम कोर्ट से राहत भरी खबर आई। चांदनी रात में ताज का दीदार करने वाले पर्यटकों को अब टिकट के लिए लंबी-लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। रात्रि दर्शन के लिए भी अब ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट की ओर से आदेश जारी किया गया है।
जानकरी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दाखिल कर रात्रि दर्शन टिकट की ऑनलाइन बुकिंग की मांग की गई थी। आवेदन में कहा गया था कि अभी रात्रि दर्शन के लिए पर्यटक को रात्रि दर्शन की टिकट लेने के लिए एक दिन पहले आगरा पहुंचना पड़ता है। फिर लंबी लंबी लाइन में लाकर उसे टिकट खरीदना पड़ता है जो पर्यटकों के लिए बेहद परेशानी भरा है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की और चांदनी रात में ताज के दीदार के लिए भी ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था किए जाने के आदेश दिए।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पर्यटकों में भी खुशी की लहर देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि हर पूर्णिमा के अवसर पर रात में होने वाले ताज के दीदार के लिए खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब उनकी इस समस्या का भी समाधान हो गया है। अब उन्हें ताज रात्रि दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाइन में खड़ा होकर टिकट नहीं लेना पड़ेगा।
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026