कर्नाटक के तुमकुर में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसा पावागड़ा के पास बस के पलटने से हुआ। इसमें 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि हादसे के समय बस में 60 लोग सवार थे। हादसा बस पर ड्राइवर के नियंत्रण खोने के बाद हुआ। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत पास के सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया। घायल लोगों में कुछ स्टूडेंट्स भी शामिल हैं।
बस में फंसे लोगों को निकाला
पुलिस का कहना है कि हादसे में मरने की वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस के पलटने के बाद तुरंत प्रशासन की तरफ से बचाव दल मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने भी बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। एंबुलेंस से घायलों को तुरंत पास के सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि प्राइवेट बस ओवरलोड थी। बस ड्राइवर काफी तेजी से ड्राइव कर रहा था।
कलबुर्गी हादसे में 5 लोगों की हुई थी मौत
एक सप्ताह पहले कर्नाटक के कलबुर्गी में हुए सड़क हादसे में भी पांच लोगों की जान चली गई थी। कलबुर्गी में पिछले शुक्रवार को कार पेड़ से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग भी घायल हुए थे। कार सवार लोग गंगापुर के दत्तात्रेय मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। मरने वालों की पहचान महाराष्ट्र के अहमदनगर के निवासी के रूप में हुई थी।
-एजेंसियां
- वृषभान के द्वार बजीं खुशियों की शहनाइयां: कथा के दूसरे दिन राधा जन्मोत्सव का हुआ भव्य आयोजन, भक्ति में डूबे श्रद्धालु - June 17, 2026
- यूपी की सियासत में जुबानी जंग: राजभर के ‘सपा टूट’ वाले दावे पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार, बोले- भविष्यवाणी कर बतायें भाजपा उन्हें कितनी सीट दे रही - June 17, 2026
- गोरखपुर में बीजेपी को ‘जीरो’ पर लाएंगे… अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ‘सीसी’ का मतलब है ‘चंदा चोरी’ - June 17, 2026