वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ठेकेदार की लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर बलुवाघाट स्थित बनी गुंबद गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, जब यह हादसा हुआ तो एक व्यक्ति नीचे सोया था। उसकी वहीं दबकर मौत हो गई।
घटना रामनगर थाना क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री घाट की है। यहां पर पर्यटन विभाग की ओर से नए घाट का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही और भ्रष्टाचार के के कारण यह दुर्घटना हुई है।
वहीं, इस घटना पर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री घाट के चेंजिंग रूम का छज्जा गिरने से एक व्यक्ति और मवेशी की दबकर मौत हो गयी। यह घाट अभी हाल ही में 10.55 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। मोदी जी बनाई कोई चीज टिकती ही नहीं। चाहे वो देश में कहीं बने या इनके संसदीय क्षेत्र में। एक बात तो तय है जब तक ये टिके रहेंगे तब तक कुछ भी नहीं टिकने वाला।
साभार सहित
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026