एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों क्या करने में लगी हुई हैं, कुछ समझ नहीं आ रहा है। कुछ महीने पहले तक उनके और क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच खूब कोल्ड वॉर हो रही थी लेकिन अब उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ न कुछ खिचड़ी तो जरूर पक रही है।
ऋषभ पंत हाल ही टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए थे। उनके पीछे-पीछे ही उर्वशी रौतेला भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गईं। और अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से अपनी एक तस्वीर शेयर कर लोगों के होश उड़ा दिए हैं।
तस्वीर में उर्वशी रौतेला लाल साड़ी में मांग में सिंदूर लगाए और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही हैं। तस्वीर तो लोगों के होश उड़ा ही रही है, उर्वशी के कैप्शन ने भी हैरान कर दिया है। उर्वशी रौतेला ने बड़ा ही रोमांटिक सा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘प्रेम में पड़ी प्रेमिका को सिंदूर से प्रिय कुछ नहीं होता, सारी रस्म रिवाज़ के साथ चाहिए। उम्रभर का साथ पिया तुमसे।’
लोग बोले, ऋषभ को वर्ल्ड कप के लिए छोड़ दो
उर्वशी रौतेला का यह पोस्ट देख फैंस उन पर भड़क गए हैं और कह रहे हैं कि वर्ल्ड कप तक वह ऋषभ पंत का साथ छोड़ दें। उसके बाद वो खुद ही उन दोनों की शादी करवा देंगे। एक फैन ने लिखा है, ‘वर्ल्ड कप के बाद हम शादी करवा देंगे लेकिन प्लीज उसको डायवर्ट मत करो।’
एक अन्य फैन ने लिखा है, ‘प्लीज वर्ल्ड कप के लिए पंत को छोड़ दो।’ एक यूजर ने लिखा, ‘बस करो उर्वशी बाजी। ऋषभ भैया को अगर मोहब्बत होगी तो वो खुद एक स्टेप आगे बढ़ेंगे। अपने आप को इतना मत गिराओ।’
क्या है उर्वशी रौतेला की इस तस्वीर का राज?
उर्वशी रौतेला का यह पोस्ट इसी तरह के कमेंट्स से भरा पड़ा है और वो एक्ट्रेस पर खूब गुस्सा निकाल रहे हैं। उर्वशी ने जो कैप्शन लिखा है, उससे तो यही इशारा मिल रहा है कि यह ऋषभ पंत के लिए है। पर वाकई ऐसा है या फिर यह उर्वशी रौतेला के किसी आने वाले प्रोजेक्ट का हिस्सा है, यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। फिलहाल तो उर्वशी रौतेला ने इस पर कुछ भी नहीं कहा है।
- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, छात्रों के समर्थन में उठाई तीन प्रमुख मांगें - July 22, 2026
- आगरा से दुबई तक फैला साइबर सिंडिकेट बेनकाब: फर्जी CSC के जरिए 50 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो शातिर - July 22, 2026
- पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: पंजाबी सभा आगरा महानगर ने शुरू किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, शहर भर में लगाए जाएंगे छायादार व औषधीय पौधे - July 22, 2026