लखनऊ। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत का अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। कहा जा रहा है कि दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारा नहीं होने पर गठबंधन टूट भी सकता है। इसको लेकर कयासों का दौर भी शुरू हो गया है। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी के नेता लगातार पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे पर डिम्पल यादव का बयान आया है।
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि, चुनाव के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी में आए थे, वे चुनाव नहीं जीत पाए थे लेकिन फिर भी हमने उन्हें MLC बनाकर विधानसभा भेजा। पार्टी हमेशा उनका सम्मान करती आई है।
बता दें कि, स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अखिलेश यादव को पत्र लिखकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने एमएलसी पद से भी इस्तीफा दे दिया। 22 फरवरी को स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी नई पार्टी का एलान करेंगे।
-एजेंसी
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026