गाजीपुर। गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद सांसद अफजाल अंसारी ने पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पूरा पूर्वांचल देख रहा है कि किस तरह से हमारे परिवार के साथ षड्यंत्र करके सरकार की मशीनरी का दुरुपयोग करके झूठे मुकदमें में फंसा कर हमें ही नहीं हमारे परिवार के बच्चों को अपमानित किया जा रहा है। बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है लेकिन, इसके बाद भी गाजीपुर की गरीब जनता का सहानुभूति हमारे साथ है। आज जनता का साथ न होती तो मैं अपने साथ पांच गाड़ी भी नहीं चला सकता। चुनाव में जनता हमें जिताने के लिए अपनी जेब से खर्च करेगी। वह युसूसफपुर फाटक स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बसपा-सपा के कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ काम किया। हमें गर्व है जुर्म और अत्याचार के खिलाफ एक प्रतीक बन चुका है ये परिवार और अफजाल अंसारी। कहा कि गठबंधन से जो लहर थी उस लहर से अच्छी लहर इस बार होगी। इस बार की लड़ाई इतिहास बनेगी, जनता चाहती की मैं न झुकूं। कहा कि जो पूंजीपति बुरे दिन में दिखाई नहीं देते हैं, हम उनको भी धन्यवाद करते हैं। कहा कि जाति, धर्म के बंधनों से ऊपर उठकर इस बार जनता वोट करेगी। हम देश के लिए खून बहाने वाले भक्त हैं।
उन्होंने कहा कि गाजीपुर के गरीब अफजाल अंसारी के साथ हैं। हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी है। बिग्रेडियर उस्समान शहीद हो गए और महावीर चक्र मिला और आज उस परिवार को अपमानित किया जाता है। मनोज सिन्हा चुनाव हारने के बाद जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल बनाए जाते हैं, जबकि सरकार जीतने वालों को अपमानित और प्रताड़ित करती है। मैं अखिलेश यादव का हृदय से आभारी हूं कि उन्होंने हमें गाजीपुर के योग्य समझा। मैं यह पूरी कोशिश करूंगा कि उनके विश्वास पर खरा उतरूं।
उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। आज देश की जनता निराश है। हमारा देश कर्ज में डूब चुका है। देश की संपदा को बंधक रखा जा रहा है। अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया कि उन्हें चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराने के लिए बड़ा षडयंत्र किया गया, लेकिन कानून के रास्ते से उन्होंने अपनी योग्यता साबित की। कहा कि पूरी उम्मीद है कि इस बार गाजीपुर की जनता इतिहास रचेगी। जनता स्वयं हमारा चुनाव लड़ेगी। इस बार की लड़ाई ऐतिहासिक होगी और जीत जनता की भावनाओं की होगी।
-एजेंसी
- रामपुर जेल से बाहर आते ही सपा नेता आजम खान फिर गिरफ्तार: ईडी ने नाटकीय ढंग से लिया कस्टडी में, गाजियाबाद कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा - November 1, 2026
- पारिवारिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति का नया संगम: दिग्गज निर्देशक के.सी. बोकाडिया बोले- ‘आपसी रिश्तों की अहमियत मजबूत करेगा संस्कार’ - November 1, 2026
- ओटीटी पर सस्पेंस और खौफ का नया दौर: यशपाल शर्मा की हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘झाड़-फूंक’ जिओ हॉटस्टार पर रिलीज - November 1, 2026