रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया उत्तर प्रदेश की राजनीति में हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। इस बार राम मंदिर को लेकर पूछे गए सवाल पर उनका सख्त लहजे भरा वीडियो वायरल हो रहा है। एक मीडियाकर्मी ने राजा भैया से सवाल किया कि क्या राम के नाम से लोगों का पेट भरेगा। इसके बाद राजा भैया ने सख्त लहजे में जो जवाब दिया, उससे हर राम भक्त गदगद हो उठा।
राजा भैया जवाब में कहा कि राम भगवान पर पूछा गया ये सवाल बहुत खतरनाक है। ये हिंदू आस्था पर चोट है। कतई ये प्रश्न करना ही नहीं चाहिए था। ये प्रश्न करते हैं तो उस हर व्यक्ति से पूछिए क्या मस्जिद से पेट भरेगा? क्या मजार जाने से पेट भरेगा? हम लोगों को मानव शरीर प्राप्त हुआ है, भगवान की कृपा से, उनका भजन और चिंतन करके ही हम मोक्ष को प्राप्त करते हैं।
लोगों ने वीडियो पर किए कमेंट
राजा भैया प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक हैं। राजा भैया जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हैं। राजा भैया के मीडियाकर्मी को दिए जवाब के बाद उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग अगल-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर (एक्स) पर लिखा, ‘इसकी क्या गारंटी है कि इस बाइट के बाद बेहूदा सवाल करने वाला कूटा नहीं गया होगा।’
-एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026