प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स में सौ मेडल जीतने पर भारतीय दल को बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है, “एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि!”
उन्होंने लिखा, “भारत के लोग रोमांचित हैं कि हमें 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि को हासिल कर लिया है.” “मैं अपने एथलीट्स को बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत इस मील के पत्थर को पार कर सका है.” “हमारे एथलीट्स के हर विस्मयकारी प्रदर्शन ने इतिहास बनाया है और हमारे सीनों को गर्व से चौड़ा कर दिया है.”
“मैं दस अक्तूबर को हमारे एशियाई दल की मेज़बानी करने और एथलीट्स के साथ वार्ता करने के लिए तैयार हूं.”
शनिवार को चीन को हांगज़ो में चल रहे एशियन गेम्स में भारत ने सौ मेडल जीत कर कीर्तिमान बना दिया है. ये पहली बार है जब एशियन गेम्स में भारत ने सौ मेडल जीते हैं.
- बुलंदशहर में सनसनीखेज वारदात: शिकारपुर इलाके में किसान की निर्मम हत्या, घर के पास सड़क पर मिला शव और कटी हुई टांग - September 18, 2026
- राधा रानी के इन 28 दिव्य नामों में छिपा है अटूट आस्था का रहस्य: जानिए क्या है इनके स्मरण का धार्मिक और पौराणिक महत्व - September 18, 2026
- कानपुर में खुले सीवर के गड्ढे में बाइक समेत गिरा डिलीवरी बॉय, नाक की हड्डी टूटी; हादसे की सीसीटीवी फुटेज वायरल - September 18, 2026