आगरा: रंगों का त्योहार होली पर्व कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के घर पर भी बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया. कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं के बीच रहकर होली मनाई. कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को रंग गुलाल और अबीर लगाया साथ ही फिल्मी गानों पर जमकर थिरकते हुए भी नजर आए. इस दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पत्रकारों से भी रूबरू हुए. पत्रकार से वार्ता के दौरान उन्होंने दो टुक शब्दों में कहा कि होली रंगों का त्यौहार है इस त्यौहार पर रंग तो चलेंगे लेकिन किसी की रंगबाजी नहीं चलेगी.
होली पर और जुम्मे की नमाज एक ही दिन थी इसलिए विशेष समुदाय की ओर से भी तीखी टिप्पणियां देखने को मिली थी संभल एक इसका उदाहरण था.इसको लेकर जब कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से वार्ता की गई तो उनका कहना था कि कुछ लोग माहौल को खराब करना चाहते हैं वो वह लोग हैं जो विशेष समुदाय की तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं जबकि योगी सरकार में हर धर्म और हर वर्ग के लोग समान अधिकार से रह रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह लोग हमारी श्रीमद् भागवत का आदर सम्मान करेंगे तो उनकी अजान का भी पूरी तरह से सम्मान होगा.
https://www.youtube.com/watch?v=UZvsgp5SYjQ
लोगों का कहना था कि आज प्रदेश में हर्षो उल्लास के साथ देश होली पर्व मनाया जा रहा है और यह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण ही संभव है. उनका कहना था कि रंग तो सभी को मिलकर एक रंग बनता है तो इस रंग से कैसे लोगों को द्वेष भावना हो सकती है यह तो अपने-अपने विचार हैं.
- हम अपराधी नहीं, न्याय के साथी हैं: अधिवक्ताओं को राह का रोड़ा समझना बंद करे पुलिस… राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने कमिश्नर को लिखा पत्र - March 11, 2026
- स्वच्छ नारी, सशक्त समाज: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के MSW छात्रों ने आगरा के कुंआ खेड़ा में जगाई ‘मासिक धर्म स्वच्छता’ की अलख - March 11, 2026
- एलपीजी किल्लत की अफवाह फैलाने वालों पर गिरेगी बिजली: सीएम योगी का सख्त आदेश, कालाबाजारी की तो जाएंगे जेल - March 11, 2026