सूरसदन में महापौर और 100 पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह
पुष्प वर्षा की गई, अनुमान से अधिक पहुंच गए लोग, मारामारी मची
अंदर घुसने को लेकर धक्का-मुक्की, सूरसदन के सामने लगा जाम
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा में नवनिर्वाचित नगर निगम के मेयर और पार्षदों को सूरसदन में शपथ दिलाई गई। भव्य समारोह हुआ। पुष्प वर्षा और मंत्रोच्चार के बीच जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने ठीक 12:20 बजे महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा को शपथ दिलाई। पूर्व मेयर नवीन जैन ने नवीन मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह को चांदी का महापौर दंड सौंपकर आगरा शहर की सत्ता हस्तांतरित की। महापौर ने 100 पार्षदों को शपथ ग्रहण कराई।

सूरसदन प्रेक्षागृह की क्षमता एक हजार लोगों की है लेकिन कई हजार लोग पहुंच गए। इस कारण व्यवस्थाएं चरमरा गईं। अंगर प्रवेश को लेकर मारामारी मच गई। सूरसदन के सामने भारी जाम लग गया। पार्किंग की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। पत्रकारों को भी धक्का-मुक्की का शिकार होना पड़ा। पुलिस ने अनेक भाजपाइयों को खदेड़ दिया। ये लोग व्यवस्था में बाधक बन रहे थे।

इस दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, नगर विकास मंत्री अरविन्द शर्मा, उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, छोटेलाल वर्मा, विजय शिवहरे, भानु महाजन, अशफाक सैफी, पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा, प्रमोद गुप्ता, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।





- शुभ मुहूर्त में अमंगल: वृंदावन में उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद धूं-धूं कर जला होटल, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू, 3 लोग झुलसे - February 11, 2026
- Agra News: प्राची, मेधा और आशिया को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर सीएमओ ने शुरू किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान - February 11, 2026
- CM योगी ने बजट को बताया यूपी के 9 वर्षों के ‘नवनिर्माण की गाथा’, कहा- ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सिद्धांत पर काम कर रही है सरकार - February 11, 2026