कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होगी। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक मुद्दों को जनता के सामने रखने की कोशिश करेगी। शनिवार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ‘लोगो व टैगलाइन न्याय का हक मिलने’ तक लॉन्च किया।
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हम फिर आ रहे हैं अपनों के बीच। अन्याय और अहंकार के विरुद्ध- न्याय की ललकार लेकर। सत्य के इस पथ पर मेरी शपथ है, यात्रा जारी रहेगी, न्याय का हक, मिलने तक। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो और टैग लाइन के साथ एक वीडियो भी जारी किया।
हम फिर आ रहे हैं अपनों के बीच, अन्याय और अहंकार के विरुद्ध ‘न्याय की ललकार’ लेकर।
जनता से जुड़े मुद्दों पर करेंगे बात
मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के जरिए हम जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। हम महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे, मजदूरों की बुरी हालत, अमीर-गरीब के बीच में बढ़ती खाई और जातिगत जनगणना से जुड़े मुद्दों पर जन जागरण करेंगे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी समाज के विभिन्न वर्गो से, संगठनों से बात करेंगे। उनकी समस्याओं के समाधानों पर विचार-विमर्श करेंगे।
यह यात्रा जनता की आवाज सुनने का मंच
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मंच NGOs, पत्रकारों, किसान, छोटे व्यापारी, दलित-पिछड़े वर्ग, आदिवासियों और बौद्धिक वर्ग को जोड़ने का भी है। यह यात्रा केवल अपनी बात जनता तक पहुंचाने का नहीं बल्कि जनता की आवाज और उनकी समस्याओं को सुनने का भी मंच है।
Compiled: up18 News
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन: Gen Z की सहभागिता, सेवा पखवाड़े और संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा - September 8, 2026
- आगरा के कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स में आधुनिक पार्क का उद्घाटन: बच्चों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित है यह अनूठी पहल - September 8, 2026
- आगरा के सरस्वती शिशु मंदिर में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ का भव्य आयोजन: मेधावी छात्र सम्मानित, शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन - September 8, 2026