नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी NTPC ने कोयले की कमी पर दिल्ली सरकार के दावे को ख़ारिज किया है. एनटीपीसी ने दो ट्वीट करके जानकारी दी है कि पावर प्लांट्स के लिए कोयले की कोई समस्या नहीं है.
एनटीपीसी ने कहा कि मौजूदा समय में ऊँचाहार और दादरी स्टेशन अपनी पूरी क्षमता के साथ चल रहे हैं. ऊँचाहार का यूनिट-1 पहले से तय काम के चलते पूरी क्षमता से नहीं चल रहा है. एनटीपीसी का कहना है कि दादरी के सभी छह यूनिट और ऊँचाहार के पाँच यूनिट अपनी पूरी क्षमता के साथ चल रहे हैं और उन्हें कोयले की नियमित सप्लाई हो रही है. मौजूदा समय में दादरी में 140000 एमटी और ऊँचाहार में 95000 एमटी कोयला उपलब्ध है. साथ ही कोयला आयात करने की मामले पर भी बातचीत चल रही है.
दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री सत्येंद्र जैन ने दावा किया था कि दिल्ली में बिजली की स्थिति गंभीर और भयावह है. सत्येंद्र जैन ने ये भी दावा किया था कि कुछ पावर प्लांट्स में एक या दो दिनों का कोयला ही बचा हुआ है. एनटीपीसी का दादरी और झज्जर पावर प्लांट मुख्य रूप से दिल्ली की बिजली ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बनाया दया था. लेकिन दिल्ली सरकार ने दावा किया था कि इन प्लांट्स में बहुत कम दिन का कोयला बचा हुआ है.
-एजेंसियां
- भाजपा इस बार जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी…अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भ्रष्टाचार और अहंकार के लगाए आरोप - September 29, 2026
- यूपी में पेयजल योजनाओं से क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए चलेगा विशेष अभियान: 1 अक्टूबर से शुरू होगा काम, जल सारथी ऐप पर दर्ज होंगी शिकायतें - September 29, 2026
- सीएम योगी का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला, कहा- ‘नौजवानों के हक पर डकैती डालने वाले गिरगिट की तरह बदल रहे हैं रंग’ - September 29, 2026