अक्षय कुमार ने हाल ही अपनी आने वाली फिल्म ‘राम सेतु’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। देखते ही देखते यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस ‘राम सेतु’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि पोस्टर को देख कुछ यूजर्स ने इसमें एक बड़ी गलती निकाल दी है और वो इसी को लेकर रिएक्ट भी कर रहे हैं।
अक्षय कुमार ने ‘राम सेतु’ का जो पोस्टर रिलीज किया है उसमें अक्षय कुमार का हाथ में जलती हुई मशाल पकड़े नजर आ रहे हैं जबकि Jacqueline Fernandez के हाथ में जलती हुई टॉर्च है। रात के अंधेरे में हाथ में टॉर्च होते हुए भी मशाल जलानी पड़ी। यह बात यूजर्स के गले नहीं उतरी।
यूजर्स ने ‘राम सेतु’ के पोस्टर को बताया इस हॉलीवुड फिल्म की कॉपी
वहीं यूजर्स ने कहा कहना था कि अक्षय कुमार ने ‘रामसेतु’ का पोस्टर फिल्म National Treasure से कॉपी किया है।
दिवाली पर थिएटर्स में रिलीज होगी ‘राम सेतु’, फिर इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्क्रीनिंग
‘राम सेतु’ इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस के अलावा नुसरत भरूचा के अलावा सत्यदेव भी होंगे, जो फर्स्ट लुक पोस्टर में भी नजर आ रहे हैं। ‘राम सेतु’ को थिएटर्स में रिलीज करने के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म को डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने डायरेक्ट किया है।
यह है ‘राम सेतु’ की कहानी
‘राम सेतु’ की कहानी एक पुरातत्त्वविद् की है जो यह पता लगाने की कोशिश करता है कि राम सेतु यानी Adam’s Bridge सच है या फिर एक मिथक। इसकी खोज में फिर क्या-क्या रोमांचक मोड़ आते हैं, उन्हें कहानी में दिखाया जाएगा। अक्षय ने इस साल 31 जनवरी को फिल्म की शूटिंग पूरी की थी और उसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। अक्षय ने तब वीडियो में कहा था कि पूरी टीम ने इस फिल्म पर बहुत मेहनत की है और अब उन्हें बस दर्शकों और फैंस का प्यार चाहिए।
-एजेंसियां
- लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए PDA यात्रा रथ: बोले— “समाजवाद और राम राज्य एक ही, दोनों में विश्वास रखने वाले ही हैं सच्चे सनातनी” - October 21, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026