Aligarh, Uttar Pradesh, India. जिले में छात्र राजनीति एकबार फिर जोर पकड़ रही है। कालेजों में छात्रों के तरह तरह से हो रहे शोषण के विरुद्ध नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (एनएसयूआई) ने आंदोलन छेड़ने का एलान किया है । एनएसयूआई ने छात्रों के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किये हैं जिनपर जिले के छात्र किसी भी तरह की समस्या से अवगत करा सकते हैं।
वरुणालय में शुक्रवार को एनएसयूआई के छात्र नेता रंजन राना, जियाउर्रहमान एडवोकेट और जिलाध्यक्ष हनी यादव ने प्रेस वार्ता कर छात्रों के मुद्दों पर आवाज बुलंद की | एनएसयूआई ने डिग्री कालेजों सहित निजी कालेजों में छात्रों के शोषण पर चिंता व्यक्त की और योगी सरकार को छात्र विरोधी बताया | जिलाध्यक्ष हनी यादव ने कहा कि जिले में फर्जी निजी शिक्षण संस्थान कुकुरमुत्ते की तरह गली गली खुल गए हैं जो छात्रों का भविष्य ख़राब कर रहे हैं, उनके खिलाफ जल्द ही अभियान छेड़ा जायेगा | उन्होंने कहा कि जिले के छात्र कालेजों में होने वाली किसी भी मनमानी और समस्याएं के लिए एनएसयूआई के हेल्प लाइन नंबर 7060390589 , 9454391714 , 9627362277 पर संपर्क कर सकते हैं, उनकी समस्या का समाधान कराया जायेगा |
वरिष्ठ छात्र नेता जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि जिले के सभी कालेजों में एनएसयूआई का संगठन बनाया जायेगा | उन्होंने कहा कि निजी शिक्षण संस्थान भ्रष्टाचार और वसूली का अड्डा बन चुके हैं | छात्रों से विभिन तरीके के फाइन के नाम पर रूपये लेते हैं जो गलत है | उन्होंने कहा कि कोरोना समय में सिर्फ ट्यूशन फीस लेनी चाहिए लेकिन निजी कॉलेज ट्रांसपोर्ट, हॉस्टल और लाइब्रेरी सहित विभिन्न्न नाम से फीस लेकर छात्रों को लूट रहे हैं | उन्होंने कहा कि एनएसयूआई जल्द ही आंदोलन छेड़कर निजी कालेजों किए मनमानी के खिलाफ आवाज उठाएगी |
जिला महामंत्री विकास यादव ने कहा कि अनवरी से प्रत्येक कालेज में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा | उन्होंने कहा कि कालेजों के प्रशासन और सरकारी तंत्र को अब छात्रों की समस्याएं सुनकर समाधान करना होगा अन्यथा छात्र सड़कों पर आंदोजन करेगा |
एनएसयूआई प्रेस वार्ता में स्पष्ट एलान किया कि भाजपा क़ी छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी | इस अवसर पर वरिष्ठ छात्र नेता रंजन राना, किरणपाल सिंह, ठाकुर सौरभ राणा, कपिल चौधरी, आदित्य प्रताप, सुरेंद्र उपाध्याय, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे|
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026