मेडिकल स्नातक दाखिले की नीट यूजी 2024 के लिए अब छात्र 16 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। विदेश के 14 शहरों में परीक्षा आयोजित करवाने के फैसले के बाद छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि आगे बढ़ाने की मांग रखी थी। पेन-पेपर आधारित नीट यूजी 2024 की परीक्षा पांच मई को दोपहर दो से साढ़े पांच तक आयोजित की जाएगी।
एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक विदेश के इन 14 शहरों दुबई, अबू धाबी, शारजाह (यूएई), कुवैत शहर (कुवैत), बैंकॉक (थाईलैंड), कोलंबो (श्रीलंका), दोहा (कतर), काठमांडू (नेपाल), कुआलालंपुर (मलयेशिया), लागोस (नाइजीरिया), मनामा (बहरीन), मस्कट (ओमान), रियाद (सऊदी अरब) और सिंगापुर में भी परीक्षा आयोजित होनी है।
इन 14 शहरों में भारतीय मूल के लोगों की संख्या अधिक है। इसी कारण उनकी मांग पर परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि आगे बढ़ाई गई है।
- आगरा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: यूपी रेरा का 5.60 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल बिल्डर की संपत्तियां कुर्क, नोटिस चस्पा - October 13, 2026
- पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा पर मुरैना पुलिस का शिकंजा: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से उम्र घटाने के आरोप में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित - October 13, 2026
- आगरा में सनसनीखेज मामला: मंदिर में मांग भरने के बाद शादी से मुकरा युवक, सिपाही जीजा पर भी गंभीर आरोप - October 13, 2026