नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े डेयरी ब्रांड अमूल ने नया इतिहास रचा है. इस ब्रांड की मालिक गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन अब अमेरिका में अपने प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रही है. ये देश की पहली ऐसी डेयरी कंपनी है जो अमेरिका में भी दूध की बिक्री करेगी.
इसी के साथ अमूल ब्रांड की मालिक गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने एक नया इतिहास भी रच दिया है. अमेरिका में किसी भारतीय डेयरी ब्रांड की ये पहली एंट्री है.
भारत में रोजाना लाखों लीटर ताजे दूध (फ्रेश मिल्क) की सप्लाई करने वाला अमूल ब्रांड अब अमेरिका में भी अपना जलवा दिखाएगा. अमूल ब्रांड यहां फ्रेश मिल्क सेगमेंट में काम करेगा.
– एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ”मोदी सत्ता से हटेंगे तभी सुरक्षित रहेगा देश का लोकतंत्र”: रामलीला मैदान की महारैली से कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का बड़ा बयान - November 1, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर JDU का शंखनाद, वाराणसी के सम्मेलन में निशांत कुमार और संजय झा ने भरी हुंकार - November 1, 2026
- दीपावली से पहले झुनझुना बजाकर सोए जनप्रतिनिधियों को जगाया: यमुना की दुर्दशा पर आगरा में रिवर एक्टिविस्ट्स का अनोखा प्रदर्शन - November 1, 2026