पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान का शनिवार को निधन हो गया। शहरयार खान लंबे समय से बीमार थे। उनका जन्म भोपाल में हुआ था। बता दें वह 1990 से 1994 के बीच पाकिस्तान के विदेश सचिव रहे।
भारत के साथ 2000 के दशक के शुरुआती सालों में क्रिकेट रिश्ते बहाल करने में अहम भूमिका निभाने वाले थे शहरयार खान।
इसके अलावा वह भारत और यूनाइटेड किंगडम में पाकिस्तान के उच्चायुक्त भी रहे। शहरयार पहली बार 2003 से 2006 के बीच पीसीबी के अध्यक्ष बने। इस बीच भारतीय टीम ने दो बार पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने 2014 से 2017 तक भी पीसीबी प्रमुख का जिम्मा संभाला था।
पाकिस्तान टीम के मैनेजर भी रहे
शहरयार खान पाकिस्तान के 1999 के भारतीय दौरे तथा 2003 में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान टीम के मैनेजर रहे थे। वह भोपाल के शाही परिवार से संबंध रखते थे। पीसीबी के वर्तमान अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीसीबी की तरफ से मैं पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान के निधन पर गहरी संवेदना और दुख व्यक्त करता हूं। वह एक अच्छे प्रशासक थे और उन्होंने अत्यंत समर्पण के साथ पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा की। पाकिस्तान क्रिकेट देश में खेल के विकास में उनकी सेवाओं के लिए शहरयार खान का कर्जदार रहेगा।
– एजेंसी
- अखिलेश यादव का सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तीखा तंज: बोले- ‘स्टूल से कुर्सी पर तो बैठा दिया, पर हाथ उठाने की इजाजत नहीं दी’ - October 8, 2026
- संभल में अनोखी अंतिम यात्रा: 15 किलोमीटर लंबी शव यात्रा में सबसे आगे चले पालतू हाथी ‘मोहन’ और ‘परमा’, वीडियो हुआ वायरल - October 8, 2026
- वाराणसी दौरा: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे मौजूद - October 8, 2026