उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया के अनुसार इस देश ने अपनी सेना को मज़बूत बनाने के इरादे से अगले साल तीन और जासूसी सैटेलाइट लॉन्च करने का एलान किया है.
उत्तर कोरिया ने पिछले महीने अंतरिक्ष में एक जासूसी सैटेलाइट भेजा था. उसने बाद में दावा किया कि उस उपग्रह ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य स्थलों की तस्वीरें उसे भेजी थीं.
कोरिया की सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की साल के अंत में होने वाली बैठक में देश के नेता किम जोंग उन ने 2024 का लक्ष्य तय किया है.
इस बैठक में उन्होंने कहा है कि उनके पास अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है.
किम जोंग उन ने यह भी कहा है कि 2024 में दक्षिण कोरिया के साथ उनके देश के संबंधों में ‘मौलिक परिवर्तन’ देखने को मिलेंगे.
उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया के साथ उनके देश का विलय अब संभव नहीं है. उनके अनुसार, दक्षिण कोरिया उनके देश के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार करता है.
ऐसा शायद पहली बार है जब किम जोंग उन ने ऐसी बात कही है. जानकार इसे उत्तर कोरिया की नीति में आधिकारिक बदलाव मान रहे हैं.
एजेंसी
- आगरा में मुकुट की आरती के साथ भव्य रूप से शुरू हुआ 136वां श्री मुकुट महोत्सव: 50 मनोहारी झांकियों और नासिक ढोल की गूंज से भक्तिमय हुआ शहर - September 26, 2026
- यूपी में भारी बारिश का दौर जारी: राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा प्रशासन, नेपाल से सटे जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश - September 26, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, सियासी अटकलें और कयासों का बाजार गर्म - September 26, 2026