रूस के सरकारी मीडिया ने कहा है कि यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में फंसे आम लोगों को सुरक्षित गलियारों से निकालने के लिए रूस हमले रोकेगा. रूस ने कहा है कि वो कीव, खारकीव जैसे शहरों में भी हमले रोकने के लिए तैयार है.
रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ये सीमित सीज़फायर स्थानीय समयानुसार आज सुबह 10 बजे लागू होगा और राजधानी कीव, खारकीव, मारियुपोल और सूमी जैसे भीषण संघर्ष झेल रहे शहरों से नागरिकों को निकालने के लिए सुरक्षित रास्ते बनाए जाएंगे.
इन सभी शहरों पर फिलहाल रूस बमबारी और गोलाबारी कर रहा है. यूक्रेन के अधिकारियों ने इस रूस के इस दावे पर फ़िलहाल कुछ नहीं कहा है.
पिछले दो दिनों में मारियुपोल से नागरिकों को निकालने के लिए दो बार प्रयास किए गए, लेकिन दोनों ही विफल रहे.
यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि मारियुपोल से नागरिकों को इसलिए नहीं निकाला जा सका क्योंकि रूस की ओर से संघर्षविराम के लिए तय समय में भी हमले जारी थे.
-एजेंसियां
- रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा को लेकर गरमाई यूपी की राजनीति, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बोले- अखिलेश जी एसी कमरों से बाहर निकलकर देखिये हकीकत - August 28, 2026
- आगरा के गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान श्रेयांसनाथ का निर्वाण कल्याणक और रक्षाबंधन महापर्व, अर्पित किए गए निर्वाण लाड़ू - August 28, 2026
- 27 साल का संघर्ष, एक लाख आवाजें और एक उम्मीद: आगरा को ल यूपी बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय मिलने की आस जगी - August 28, 2026