स्टॉकहोम। साल 2023 से नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार से शुरू हो गई है. इसके तहत आज यानी 2 अक्टूबर 2023 को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में इस साल कैटालिन कारिको और ड्रू वीलमैन को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया. इन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस (Nucleoside Base) संशोधन से संबंधित खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया है.
नोबेल समिति के सचिव थॉमस पर्लमैन ने कोरालिंस्का संस्थान में विजेता की घोषणा की है. फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में इस साल कैटालिन कारिको और ड्रू वीलमैन को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया.
कोरोना वायरस के लिए वैक्सीन बनाने में उनका अहम रोल है. Covid-19 के खिलाफ प्रभावी MRNA वैक्सीन के विकास में उनकी खोज से मदद मिली है. नोबेल समिति के सचिव थॉमस पर्लमैन ने कोरालिंस्का संस्थान में विजेता की घोषणा की है.
यह जोड़ी 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में एक औपचारिक समारोह में किंग कार्ल XVI गुस्ताफ से अपना पुरस्कार प्राप्त करेगी. इसमें एक डिप्लोमा, एक स्वर्ण पदक और 1 मिलियन डॉलर का चेक शामिल है. जो पुरस्कार वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु के बाद उनके वसीयत के आधार पर दिए जाते हैं.
मंगलवार को भौतिकी पुरस्कार और बुधवार को रसायन विज्ञान पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा के साथ इस सप्ताह नोबेल सेशन जारी है. इसके बाद गुरुवार को साहित्य और शुक्रवार को शांति के लिए बहुप्रतीक्षित पुरस्कार दिए जाएंगे. 9 अक्टूबर को लास्ट अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा.
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026
- नाम के साथ ‘था’ नहीं, ‘थे’ बनकर जिएं…आगरा में ‘वंडरफुल जैनिज्म-6’ का आयोजन, मुनिश्री समत्व सागर महाराज ने युवाओं को दिए जीवन-मूल्यों के संस्कार - August 23, 2026