मौसम विभाग ने यूपी राजधानी लखनऊ समेत 14 जिलों में आज सोमवार को बारिश और आंधी के लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार, सोमवार की सुबह से ही पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। शाम तक लखनऊ और कानपुर भी चक्रवाती मौसमी परिस्थितियों के जद में आ जाएंगे। सहारनपुर, में आकाशीय बिजली, हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना है। वहीं बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, हल्की बारिश के साथ अचानक तेज हवा की संभावना है।
एक के बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम तेजी से बदला है। इसकी एक वजह यह भी है कि पहले से मौजूद दो चक्रवाती परिस्थितियों से इसका मेल हो गया है। अरब सागर की नमी यह चक्रवाती हवा तेजी से खींच रही है। नतीजतन नोएडा में 78 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी आई। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार सोमवार की सुबह से ही पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। शाम तक लखनऊ और कानपुर भी चक्रवाती मौसमी परिस्थितियों के जद में आ जाएंगे।
अमौसी स्थित मौसम केंद्र के अनुसार मध्य पाकिस्तान के ऊपर निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दूसरी ओर अपने देश में हरियाणा के ऊपर भी ऐसी ही चक्रवाती स्थिति बनी हुई है। इन दोनों के बीच एक ट्रफ बन गया है। इसी बीच मध्य क्षोभमंडल में उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। अब यह विक्षोभ यूपी में सक्रिय हो चुका है। इसने अरब सागर की ओर से आ रही नम हवाओं को अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है। इससे इस हवा की चक्रवाती स्थिति को और ताकत मिलती जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार तीन जून तक यह परिस्थिति अपने चरम पर होगी। ऐसे में प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में आंधी, बारिश या तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। कहीं कहीं बिजली या ओले गिरने का भी अलर्ट है।
सबसे गर्म जिला रहा बांदा, 44 डिग्री पहुंचा पारा मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को सबसे गर्म जिला बांदा रहा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी बीएचयू में 41.8, गाजीपुर में 41.8, झांसी में 41.5 और बलिया में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लखनऊ में 39.7 और कानपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
-साभार सहित
- आगरा के श्री महालक्ष्मी मंदिर में 1 सितंबर से सजेगा 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 11 किलो की सतरंगी पोशाक और निशान यात्रा रहेगी आकर्षण का केंद्र - August 24, 2026
- ’स्कूल चोरी’ का अनोखा मामला: यूपी में 5 गायब स्कूलों का पता बताने पर मिलेंगे 1 लाख रुपये, आप सांसद संजय सिंह ने दी खुली चुनौती - August 24, 2026
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026