मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे जितनी बार आएं, चाहे जितने मंत्री लगा दें लेकिन मिल्कीपुर की जनता ने तय कर लिया है कि अवधेश प्रसाद के पुत्र सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को ही विधायक बनाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे एक बार आएं, 10 बार आएं, चाहे रोज आए लेकिन मिल्कीपुर की जनता पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 2027 के चुनाव का रास्ता मिल्कीपुर से ही निकलेगा। यहां से एक संदेश जाएगा कि 2027 के चुनाव में भाजपा का सफाया होगा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।
वहीं, राम मंदिर में दर्शन के सवाल पर सांसद ने कहा कि मेरा तो पूरा परिवार राममय है। मेरे पूर्वजों का नाम राम से ही शुरू होता है। मेरे बाबा का नाम, मेरे पिता का नाम, मेरे मामा का नाम और मेरे ससुर के नाम के आगे व पीछे राम लगा हुआ है लेकिन भाजपा के किसी नेता के नाम के आगे और पीछे राम नहीं है।
अपवाद के रूप में छोड़ दिया जाए तो एक दो नेताओं के नाम के आगे और पीछे राम हो सकता है। यहां तो पूरा राममय है। हम सौभाग्यशाली है कि मेरे बाबा से लेकर पिता से लेकर ससुर तक सबके नाम के आगे और पीछे राम का नाम लगा हुआ है। हमारे रोम रोम में राम हैं। हमारी विचारधारा मर्यादा पुरुषोत्तम राम से जुड़ी है जिस मर्यादा को भाजपा ने विखंडित किया है उस राम की मर्यादा को केवल अयोध्या में ही नहीं पूरे देश में स्थापित करने का काम करूंगा।
बता दें कि, मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर जल्द ही उपचुनाव की तारीख का एलान होने वाला है। समाजवादी पार्टी ने इस सीट से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। अब देखना होगा कि भाजपा इस सीट से किसको प्रत्याशी बनायेगी। दरअसल, इस सीट को जीतने के लिए भाजपा के नेता और कार्यकर्ता खूब जमकर मेहनत कर रहे हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा का राजू गुप्ता कस्टोडियल डेथ मामला: मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, मृतक के वारिस खोजो और 5 लाख का मुआवजा दो - March 21, 2026
- आगरा में डिजिटल डकैती: उधारी चुकाने के बहाने बुलाकर दो युवकों का अपहरण, 4 घंटे कार में बंधक बनाकर UPI से लूटी रकम - March 21, 2026
- आगरा में ईद-उल-फितर का मिला-जुला रंग: जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, तो शिया समुदाय ने मनाया ‘शोक’ - March 21, 2026