उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में समाजवादी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार नवल किशोर की सभा के दौरान जय श्री राम के नारे लगाने पर युवक को सभा से बाहर निकाल दिया गया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है। स्वतंत्रदेव सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि-
आखिर सपा को प्रभु श्रीराम से इतनी नफरत क्यों है?
फर्रुखाबाद लोकसभा से सपा प्रत्याशी की सभा में जय श्रीराम का नारा लगाने वाले व्यक्ति को अपमानित कर बाहर किया गया। pic.twitter.com/oGIcD1LmwE
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) February 4, 2024
आखिर सपा को प्रभु श्रीराम से इतनी नफरत क्यों है? फर्रुखाबाद लोकसभा से सपा प्रत्याशी की सभा में जय श्रीराम का नारा लगाने वाले व्यक्ति को अपमानित कर बाहर किया गया।
आपको बता दें कि फर्रुखाबाद जिले में सपा की तरफ से नवल किशोर शाक्य को फर्रुखाबाद से लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया गया है। इसके बाद वे अपने क्षेत्र में जनसभा कर रहे थे।
इस दौरान सपा प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य की सभा में एक व्यक्ति ने भाषण के दौरान जय श्री राम का नारा लगा दिया। इतने में भड़के सपा नेता ने उसे सभा से बाहर निकाल दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
-एजेंसी
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026