बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। बीजेपी ने किरण खेर और रीता बहुगुणा की टिकट काट दी है। पार्टी ने चंडीगढ़ से किरण खेर की जगह संजय टंडन को मौका दिया है।
वहीं इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी की जगह नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ बीजेपी ने एसएस अहलुवालिया को उतारा गया है।
क्रं0 लोकसभा सीट कौन उम्मीदवार? किसका कटा टिकट?
1. चंडीगढ़ संजय टंडन किरण खेर
2. मैनपुरी जयवीर सिंह ठाकुर प्रेम सिंह शाक्य
3. कौशाम्बी विनोद सोनकर –
4. फूलपुर प्रवीण पटेल केशरी देवी पटेल
5. इलाहाबाद नीरज त्रिपाठी रीता बहुगुणा जोशी
6. बलिया नीरज शेखर वीरेंद्र सिंह
7. मछलीशहर बी.पी. सरोज –
8. गाजीपुर पारस नाथ राय मनोज सिन्हा
9. आसनसोल SS अहलुवालिया बाबुल सुप्रियो
-एजेंसी
- ताज प्रेस क्लब परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वरिष्ठ पत्रकारों का जन्मदिन: सुंदरकांड पाठ और केक काटकर दी गईं शुभकामनाएं - November 11, 2026
- मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; कुशियारा फॉल के जंगल से शव बरामद, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- ट्रैफिक चालान पर सख्ती: 45 दिन में भुगतान या आपत्ति जरूरी, लापरवाही बरती तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस - November 11, 2026