पटना। लंबे समय बाद I N D I A अलायंस की बैठक हुई, लेकिन इसमें कोई बड़ा फैसला अब तक सामने नहीं आया है। कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार को इस बैठक में इंडिया गठबंधन का संयोजक घोषित किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सूत्रों से जानकारी आ रही है कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने का प्रस्ताव आया था, लेकिन उन्होंने स्वयं ही इनकार कर दिया है।
बताया जा रहा है कि इस बैठक का उद्देश्य घटक दलों के बीच संवादहीनता को खत्म करना था। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से कल से शुरू हो रहे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए मीटिंग में शामिल पार्टियों से सहयोग करने की अपील की गई है।
बता दें कि इस बैठक में ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे शामिल नहीं थे. कहा जा रहा है कि उनके कुछ कार्यक्रम पहले से तय थे इसलिए वे शामिल नहीं हुए. लेकिन, नीतीश कुमार, लालू यादव, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, स्टालिन, समेत कई बड़े नेता इस मीटिंग में शामिल थे।
-एजेंसी
- श्री हनुमत जयंती महोत्सव: आगरा में दिखेगा उज्जैन सा नजारा, बाबा महाकाल की पालकी और 551 किलो फलों के डोले संग निकलेगी शोभायात्रा - March 30, 2026
- आगरा में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ: रिटायर्ड शिक्षक से ₹25 लाख की ठगी, ठगों ने दी आतंकियों से संबंध की धमकी - March 30, 2026
- मुगलों से किला फतह करने वाले वीरों को कब मिलेगा सम्मान? आगरा में प्रतिमा स्थापना के लिए जाट महासभा ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन - March 30, 2026