लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। शनिवार को जेडीयू की राष्ट्रीय टीम का गठन हुआ है। इस टीम से पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह और उनकी टीम में रहे कई नेताओं की छुट्टी कर दी गई है।
नीतीश कुमार के इस फैसले से साफ झलकता है कि उनकी और ललन सिंह के बीच अब कितनी दूरी आ गयी है। ललन सिंह के बेहद करीबी रहे मंगनी लाल मंडल को नीतीश ने हटाया दिया है। अब उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। ललन सिंह जब अध्यक्ष थे तब राष्ट्रीय महासचिव रहे हर्षवर्धन सिंह को नई राष्ट्रीय पदाधिकारी की टीम में जगह नहीं मिली है।
वशिष्ठ नारायण सिंह को नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नीतीश की इस टीम में पूर्व सांसद केसी त्यागी के कद को बढ़ाया गया है, उन्हें राजनीतिक सलाहकार के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। वहीं आलोक कुमार सुमन को फिर से जनता दल यूनाइटेड का कोषाध्यक्ष नामित किया गया है।
टीम में किसे मिली जगह
राष्ट्रीय महासचिव की लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल किए गए हैं। महासचिव की टीम में मंत्री संजय झा, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, अली अशरफ फातमी, मगंनी लाल मंडल, आफाक अहमद, भगवान सिंह कुशवाहा, कहकशा परवीन, रामसेवक सिंह, कपिल हरिश्चंद्र, इंजीनियर सुनील और राज सिंह मान शामिल हैं।
बात राष्ट्रीय सचिव की लिस्ट की लिस्ट की करें तो इसमें राजीव रंजन प्रसाद, विद्या सागर निषाद, अनूप पटेल, दयानंद राय, संजय कुमार और मोहम्मद निसार को जगह मिली है। इसके अलावा राजीव रंजन को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।
-एजेंसी
- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, छात्रों के समर्थन में उठाई तीन प्रमुख मांगें - July 22, 2026
- आगरा से दुबई तक फैला साइबर सिंडिकेट बेनकाब: फर्जी CSC के जरिए 50 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो शातिर - July 22, 2026
- पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: पंजाबी सभा आगरा महानगर ने शुरू किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, शहर भर में लगाए जाएंगे छायादार व औषधीय पौधे - July 22, 2026