राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डाला के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। NIA ने इसे पंजाब के फिरोजपुर गिरफ्तार किया है। बता दें कि गैंगस्टर और खालिस्तानी गठजोड़ के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने बुधवार को 6 राज्यों के 51 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है।
6 राज्यों के 51 ठिकानों पर छापेमारी जारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब के 30, राजस्थान के 13, हरियाणा के 4, उत्तराखंड के 2, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के एक-एक जगहों पर छापेमारी की है। NIA आतंकियों, गैंगस्टर और ड्रग्स डीलर के बीच के गठजोड़ को बर्बाद के लिए लगातार एक्शन ले रही है। NIA की ये कार्रवाई ऐसे वक्त पर हो रही है, जब खालिस्तान के मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच रार छिडी हुई है।
सुबह 5 बजे छापेमारी में मिली कामयाबी
मीडिया सूत्रों के मुताबकि NIA ने बुधवार सुबह पांच बजे फिरोपुर में छापेमारी शुरू की है, जिसमें एजेंसी ने अर्श डाला के सहयोगी जोन्स उर्फ जोरा को अरेस्ट किया है। जांच एजेंसी को उसके मोबाइल से अर्श डाला और उसके बीच की गई चैट भी मिली है।
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026