इस बार पांच लाख लोगों को दवा देने का लक्ष्य
पिछली बार 2.50 लाख लोगों को दी गई थी मेडिसिन
होम्योपैथी में वायरस की अचूक दवाइयां, घबराएं नहीं
Agra, Uttar Pradesh, India.होम्योपैथी के जनक सैमुअल हैनीमेन की पुण्यतिथि पर नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में हुए एक कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप गुप्ता ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाने की पूरी तैयारी है। आगरा में पांच लाख लोगों को कोरोना से बचाव की दवा वितरित की जाएगी। पिछली बार करीब ढाई लाख लोगों को दवा वितरित की गई थी। हैनीमेन की पुण्यतिथि पर शुक्रवार से इसका औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया है।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि कोरोना की पहली लहर औऱ दूसरी लहर में लक्षण अलग-अलग थे। तीसरी लहर के लक्षण भी अलग नजर आ रहे हैं। इसी कारण तीसरी लहर से बचाव की नई दवा होगी। उन्होंने कहा कि दवा वितरण निःशुल्क किया जाएगा। देखा गया है कि फ्री में दवा मिलती है तो लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं। इसलिए जरूरत पड़ी तो मामूली शुल्क भी लिया जाएगा। नेमिनाथ हॉस्पिटल, कुबेरपुर में पर्चे के साथ दवा दी जाएगी ताकि रिकॉर्ड बन सके। इससे हम यह भी पता कर सकेंगे कि दवा का कितना असर हुआ है।
उन्होंने बताया कि हमारे लिए वायरस कोई अजूबा नहीं है। होम्योपैथी में वायरस की अचूक दवाइयां हैं फिर चाहे वह कोरोना वायरस हो या ब्लैक फंगस। होम्योपैथी में भी मरीजों को भर्ती रखकर इलाज किया जा रहा है। वायरस का हमला होने पर मरीज घबराएंनहीं बल्कि निकटस्थ होम्योपैथ से संपर्क करना चाहिए।
- Πληρωμές Μπόνους Twin Casino και Εξυπηρέτηση Πελατών στην Ελλάδα - October 18, 2026
- Herospin Casino – Safe Regulated and Adored in Australia - October 17, 2026
- Gok Verstandiger, Win Sneller in Nederland bij Slotoro Casino - October 16, 2026