आगरा। ताजनगरी के नामचीन हलवाई के यहां एक अनोखा मामला सामने आया है। दिल्ली की महिला ने आगरा से काजू लड्डू खरीदते थे। लड्डू खाने में खट्टे और सड़े हुए थे। काजू के लड्डू खाकर महिला की हालत खराब हो गई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ। इससे पहले भी ये हलवाई विवादित रहा है। दरअसल दिल्ली की रहने वाली दिव्या शर्मा आगरा में अपने रिश्तेदार के यहां दयालबाग आईं थी।
उन्होंने रविवार को दयालबाग की भगत हलवाई ब्रांच से काजू के लड्डू खरीदे थे। उन्होंने लड्डू खट्टे और सड़े होने का दावा किया है। इस घटना का वीडियो भी बनाकर शेयर किया है। दिव्या शर्मा के मुताबिक आगरा में ऐसे हलवाई है जो महंगे है ब्रांड है पर खाने के नाम पर कचरा खिला रहे हैं। दो दिन मेरी तबियत बिगड़ी है। उन्होंने कहा कि भगत हलवाई पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
दिव्या शर्मा पीड़िता
रविवार को दयालबाग स्थित भगत हलवाई से काजू के लड्डू खरीदे। लड्डू मीठे की जगह खट्टे और सड़े निकले। ऐसे हलवाई पर कार्रवाई होनी चाहिए।
शिवम भगत
भगत हलवाई संचालक दयालबाग ब्रांचमेरी मैनेजर से बात हुई है। किसी महिला की शिकायत थी। हमारे द्वारा उसके पैसे वापस कर दिए गए है। आगे से ध्यान रखा जाएगा।
सुरेंद्र चौरसिया
एफएसओ खाद्य सुरक्षा विभाग
मामला संज्ञान में आया है। शिकायत प्राप्त हुई है। टीमें जाकर जांच पड़ताल कर कार्रवाई करेंगी।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026